आगरा पुलिस ने किया दस हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार, चोरों को देती थी शरण

Crime

आगरा। थाना शाहगंज पुलिस ने दस हजार की इनामी महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला बैग से चोरी करने वाले गिरोह को अपने घर में शरण देती थी। उनके लिए रेकी भी करती थी।

डीसीपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, थाना शाहगंज पुलिस ने तहसील चौराहे से ताजगंज के बसई सब्जी मंडी निवासी नाजरीन को गिरफ्तार किया है। नाजरीन पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके घर पर कुर्की पूर्व सूचना का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया था। उसके खिलाफ धारा 174ए का मुकदमा दर्ज किया गया था।

महिला के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। सादाबाद के सराफ के बैग से 600 ग्राम सोना चोरी हुआ था। गिरोह ने नाजरीन के घर में शरण ली थी। वह गैंग के लिए रेकी करती थी। इसलिए उसे भी आरोपी बनाया गया, लेकिन वह फरार हो गई थी। अब गिरफ्तार कर लिया गया।