Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना के बीहड़ में बंधा हुआ पड़ा मिला युवक, पुलिस ने रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

Crime

आगरा जनपद के थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बलाई के यमुना के बीहड़ में चरवाहे ग्रामीणों को एक युवक हाथ पैर मुंह बंधे हुए खाई में पड़ा हुआ। जिसे देख हड़कंप मच गया तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंदन मुक्त कर सुरक्षित बरामद परिजनों को सूचित किया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को गांव बलाई के यमुना के बीहड़ में चरवाहे अपने पशुओं को चरा रहे थे। तभी बीहड़ की एक गहरी खाई की झाड़ियों में एक युवक की आवाज सुनाई दी। जिस पर देखा तो युवक के हाथ पैर मुंह बंधे हुए उल्टा पड़ा था। जिस पर तत्काल चरवाहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक को बंधन मुक्त कर सुरक्षित थाने लेकर पहुंची।और युवक के परिजनों को सूचना दी गई।वही पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्रम सिंह निवासी गांव बिजकौली थाना बाह बताया।

युवक ने बताया कि वह दिल्ली में हलवाई का काम करता है। 4 दिन पूर्व वह अपने घर से दिल्ली जाने के लिए यूको गाड़ी में बैठकर जा रहा था। तभी आगरा- बाह मार्ग पर पूजा पब्लिक स्कूल के पास एक बोलेरो गाड़ी के अज्ञात लोगों ने उसे इको से जबरन उतार कर अपने साथ ले गए और उसे एक कमरे में हाथ पैर मुंह बांधकर बंद कर दिया। जिसके बाद उन्होंने उसी अवस्था में यमुना के बीहड़ में छोड़ दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

इसी संदर्भ में थाना प्रभारी पिढौरा सत्य प्रकाश ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवक बीहड में मिला है। मामला संदिग्ध होने पर जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।