Agra News: वैदिक मंत्रोंच्चारण संग हुआ यज्ञशाला का उद्घाटन, जन्माष्टमी तक चलेंगे वेद प्रचार कार्यक्रम

Press Release

आगरा। महर्षि दयानन्द स्वस्वती की 200वीं जयन्ती के पावन अवसर पर 1881 में निर्मित आर्य समाज मंदिर फ्रीगंज में पुनर्निर्मित यज्ञशाला का उद्घाटन राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौजूद रहे। उद्घाटन से पूर्व वैदिक मंत्रों के साथ पंचकुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न समाज के लोगों ने भाग लिया और हवन में आहूति दी। मंदिर परिसर को पुष्पों, दीपों व रंगोली से सजाया गया। महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयन्ती पर प्रारम्भ हुए कार्यक्रम जन्माष्टी तक आयोजित होंगे, वेद प्रवक्ताओं द्वारा जिसमें वेद प्रचार कार्यक्रम व भजनोपदेश होंगे।

उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि युवा पीढ़ी को धर्म कर्म से जोड़े रखने के लिए यह बेहतर प्रयास है। अक्सर राक्षश यज्ञ में बाधा डालते थे। इसका अर्थ है कि कुछ तो ऐसा होता है यज्ञ करने पर जो राक्षसों यानि दुराचार को परेशान करता है। प्रदूषण से मुक्त भी दिलाता यज्ञ। सभी समाज के लोगों का इसमें शामिल होना सराहनीय है। उन्होंने महर्षि दयानन्द सरस्वती के जीवन पर भी प्रकाश डाला।

अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधान बृजराज सिंह ने बताया कि फ्रीगंज आर्य समाज मंदिर की स्थापना 1881 में की गई थी। पंचकुण्डीय यज्ञ आचार्य सोमप्रकाश सात्री ने सम्पन्न कराया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आर्य समाज आगरा नगर फ्रीगंज के उपप्रधान ज्ञान प्रकाश गुप्ता, मंत्री रमन तिवारी, दौलतराम गोयल, प्रबंधक ललित मोहन दुबे, अभिषेक झा, प्रदीप सारस्वत, राजेशकृष्ण शर्मा, गौरव परमार, विकास सिंघल, केवी शर्मा, प्रधाना राजकुमारी सिंघल, मंत्राणी आशा गुप्ता, उषा झा आदि उपस्थित रहे।