Agra News: बिचपुरी रेलवे फाटक के पास बाइक से गिरीं दो बहनों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके मौत, दूसरी गम्भीर घायल

Crime

आगरा: थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत बिचपुरी रेलवे फाटक के पास आज रविवार की रात सड़क हादसा हो गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार दो महिलाएं गिर पड़ीं। इसमें एक महिला को ट्रक रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, रात साढ़े आठ बजे बिचपुरी के जऊपुर निवासी बहनें बबीता और संगीता अपने परिचित के साथ बाइक से जा रही थीं। फाटक के पास अचानक बाइक फिसल गई। बबीता और संगीता बाइक से गिर पड़ीं। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में संगीता और बबीता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। बबीता की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

Compiled: up18 News