Agra News: ताजमहल में सीढ़ियों से नीचे गिरा पर्यटक, पर्यटन पुलिस का कार्य देख व्यक्त किया आभार

स्थानीय समाचार

आगरा: ताजमहल का दीदार करने के दौरान विदेशी पर्यटक के साथ बड़ा हादसा हो गया। सीढ़ियों से उतरते वक्त विदेशी पर्यटक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही ताजमहल में मौजूद सीआईएसएफ के जवान उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने विदेशी पर्यटक का उपचार किया।

घटना ताजमहल के मुख्य गुम्मद के पास की है। शनिवार को इटेलियन पर्यटक डेनिलो ताजमहल निहारने के लिए ताजमहल पहुँचा था। ताजमहल दीदार के दौरान पर्यटक मुख्य गुम्बद के पास पहुँचा और सीढ़ियों से उतरने लगा तभी अचानक से वो गिर गया। विदेशी पर्यटक के साथ हादसे की सूचना मिलते ही ताजमहल परिसर में मौजूद सीआईएसएफ के जवान पहुँच गए। तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया पर्यटन पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद विदेशी पर्यटक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसका एक्सरा किया और फिर रिपोर्ट के आधार पर ट्रीटमेंट दिया।

उपचार मिलने के बाद इटेलियन पर्यटक आगरा से जयपुर के लिए रवाना हो गया। जयपुर जाने से पहले पर्यटक डेनिलो ने इस मुश्किल की घड़ी में उसकी मदद के लिए पर्यटन पुलिस का आभार व्यक्त किया, साथ ही पर्यटन पुलिस और यहाँ के लोगों के इस व्यवहार की सराहना की।