Agra News: दहेज के लिए घर में बंधक बनाकर रखा था पत्नी को, पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी पति गिरफ्तार

Crime

आगरा: थाना नाई की मंडी क्षेत्र में एक महिला को उसके पति ने घर में बंधक बना दिया। पुलिस ने उसे मुक्त कराया और मायके पक्ष को सौंप दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति पर दहेज के लिए बंधक बनाकर रखा था।

नाई की मंडी निवासी इमरान की शादी एक साल पहले मंटोला निवासी फरहा से हुई थी। दोनों के बीच कुछ दिन तक रिश्ता ठीक चला। अनबन होने पर नाते-रिश्तेदारों ने पंचायत की और दोनों को एक ही घर में अलग-अलग कर दिया। इमरान जूते का काम करता है। पत्नी का आरोप है कि शुक्रवार को जब इमरान काम पर गया तो उसे घर के अंदर कैद कर गया। बाहर से मकान पर ताला लगा गया। वह दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहा है।

थाना नाई की मंडी प्रभारी प्रभुदयाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। महिला के बंधक होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां जाकर देखा तो महिला अंदर बंद थी। पुलिस ने महिला को बंधन मुक्त कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

Compiled: up18 News