Agra News: टाइम-स्पीड-डिस्टेन्स फाॅर्मेट में होगा ‘‘द आगरा ताज कार रैली’’ का आयोजन

Press Release

आगरा मोटर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में ‘‘द आगरा ताज कार रैली’’ का आयोजन 17 से 19 मार्च तक किया जायेगा।

मोटर स्पोर्टस क्लब के हरविजय सिंह वाहिया ने बताया कि कार रैली के साथ-साथ बाइक रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। बाइक रैली 17 से 18 मार्च तक रहेगी। बाइक रैली दो श्रेणियों में होगी पहली महिलाओं और दूसरी पुरुषों की। यह कार रैली टी.एस.डी. (टाइम-स्पीड-डिस्टेन्स) फाॅर्मेट में होगी। प्रतिभागियों को करीबन 350 से 400 किमी गाड़ी चलानी होगी।

रैली में जिला प्रशासन, उप्र पर्यटन, नगर निगम का भी सहयोग रहेगा। रैली स्वच्छ भारत को भी बढ़ावा देगी। यह रैली जीरो वेस्ट इवेंट होगा। आटोमोबाइल्स से निकले वेस्ट को कैसे निस्तारण किया जाता है, उसका भी प्रचार किया जायेगा। राजीव गुप्ता ने बताया कि इस कार रैली का रूट प्रतिभागियों को उसी दिन एक किताब के रूप में दिया जाता है। यह रूट एक एक्सपर्ट से बनवाया जा रहा है और वह आगरा से 70-80 किलोमीटर की दूरी तक रह सकता है। इस कार रैली में भाग लेने के लिये कोई विशेष प्रकार की कार की आवश्यकता नहीं होती है और गाड़ी भी बहुत तेज नहीं चलानी होती है गाड़ी कच्चे व पक्के रास्तों पर चलानी होती है। प्रशान्त जैन ने बताया कि इस बार इलैक्ट्रोनिक ट्रेकिंग व टाइमिंग का उपयोग इस रेली में किया जायेगा।

रैली के लिये रजिस्ट्रेशन www.mscagra.com पर कराया जा सकता है। अमूल्य कक्कड़ ने बताया कि प्रतिभागियों की ट्रेनिंग को होटल ‘क्लार्क्स शिराज़’ में आयोजित किया जायेगा जिसमें उन्हें रैली की सारी जानकारियाँ दी जायेंगी। यूपी टूरिज्म से अविनाश मिश्रा ने बताया कि रैली में आगरा के अलावा चंबल, फतेहपुरसीकरी आदि स्थानों को जोड़ा गया है।