Agra News: वरिष्ठ रंगकर्मी विनय पतसरिया का देहरादून में हुआ निधन, शोक की लहर

स्थानीय समाचार

आगरा। शहर के वरिष्ठ रंग कर्मी, वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवा में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले विनय पतसरिया ने आज मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली। वरिष्ठ रंगकर्मी विनय पतसरिया के देहांत के बाद आगरा में शोक की लहर है।

आपको बताते चलें कि आगरा के वरिष्ठ रंगकर्मी और वरिष्ठ अधिवक्ता विनय पत्सरिया किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। आगरा के तमाम समाजसेवा के कार्यों में मंच पर पद चढ़कर हिस्सा लेने वाले विनय पतसरिया आए दिन लोगों के चहेते बने हुए थे। पिछले कई दिनों से विनय पतसरिया अस्वस्थ चल रहे थे। हार्ट पेशेंट थे, उनकी बाय पास सर्जरी भी हो चुकी थी। विनय पतसरिया ने शहर के कई बड़े-छोटे आयोजनों में न केवल भाग लिया बल्कि आयोजन को सफल बनाने में भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते थे। उन्होंने शारदा ग्रुप में भी अपनी सेवाएं दी और मून ओलंपिक आयोजन के लागातार हिस्सा बने रहे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को विनय पतसरिया ने देहरादून एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके देहांत के बाद आगरा में शोक की लहर है।