Agra News: महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कांग्रेस शहर कार्यालय पर हुई विचारगोष्ठी

Press Release

आगरा शहर कांग्रेस कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़ी ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन भी किया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन को लेकर अपने-अपने विचार रखें।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू का कहना था कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ को लिखा था आज उनसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेरणा ले रहे हैं। आज हर सनातनी या फिर हिंदू धर्म व राम को मानने वाला महर्षि वाल्मीकि को भी को भी अपना आदर्श मानता है। आज हर कांग्रेस कार्यकर्ता ने उनकी पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया है।

विचार गोष्ठी के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं की गई। सभी लोगों ने लोकसभा चुनाव को कैसे लड़ा जाए और पार्टी को कैसे मजबूत बनाया जाए इसको लेकर खुलकर अपने-अपने विचार रखें।