Agra News: महिलाओं को सशक्त-जागरूक बनाने को 26 अक्टूबर को लॉन्च होगा ऑपरेशन ‘जागृति’

स्थानीय समाचार

आगरा: आधी आबादी के प्रति बढ़ रहे अपराधों को लेकर अब आगरा जोन में ऑपरेशन ‘जागृति’ की शुरुआत होने जा रही है। इस ऑपरेशन को 26 अक्टूबर को लांच किया जाएगा। इस ऑपरेशन की जानकारी देने और इसे सही से लागू करने के उद्देश्य को लेकर एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जूम एप के माध्यम से अधीनस्थ अधिकारियों के साथ वेबीनार किया। इस ऑपरेशन की इस समय कितनी जरूरत है और इसका क्या उद्देश्य है इससे सभी को अवगत कराया।

क्या है ऑपरेशन जागृति

एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ऑपरेशन जागृति काउंसलिंग बेस्ड प्रोग्राम है जिसके माध्यम से महिलाओं बालिकाओं और युवतियों की काउंसलिंग कर उन्हें महिला अपराध से जागरूक बनाना है। वह अपने आप को कैसे सुरक्षित बना सकती है इसकी जानकारी देनी है। उन्होंने बताया कि रेप और शीलभंग जैसी घटनाओं में पीड़ित की मनोदशा बिगड़ जाती है। नाबालिग होने पर भी लिव इन रिलेशन शिप में फंस जाती है फिर उन्हें समझौता करना पड़ता है। ऐसी समस्याओं से निकालने के लिए इस ऑपरेशन जागृति की शुरुआत की जा रही है जो पीड़िताओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा और आधी आबादी महिला अपराधों के प्रति जागरूक भी होगी।

यूनिसेफ की टीम चलाएगी अभियान

इस अभियान से यूनिसेफ की टीम भी जुड़ रही है जो ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक करेंगी। अशिक्षा के अभाव में उनके साथ अपराध हो जाता है और उन्हें पता तक भी नहीं लगता है। जब पता चलता है तो काफी देर हो चुकी होती है। शिक्षा और जागरूकता के अभाव में महिलाएं साइबर अपराध का भी शिकार हो जाती हैं। इसीलिए ऑपरेशन जागृति इन महिलाओं को जागरूक करेगा।

Compiled: up18 News