Agra News: एक्शन में नगर निगम, यमुना में नहा रही 21 भैंसे पकड़ीं, पालकों पर लगाया भारी भरकम जुर्माना

Press Release

आगरा में नगर निगम की ओर से शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है. यमुना नदी में भैंसे नहलाने वालों पर नगर निगम ने एक्शन लिया है. घाटों पर पहुंचकर नगर निगम की टीम ने यहां 21 भैंसे पकड़ी हैं और भैंस पालकों पर 87500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. नगर निगम की इस कार्रवाई से भैंस पालकों में हड़कंप मच गया. कुछ लोग तो वहां से अपनी भैंसों को लेकर भी खिसक लिए

बता दें कि आगरा के यमुना घाटों पर सुबह और शाम के समय भैंस पालक अपनी भैंसों को यमुना में नहलाने के लिए यहां पहुंच जाते हैं. काफी देर तक भैंसे यमुना में रहती हैं. नगर निगम की इस कार्रवाई से आज भैंस पालकों में हड़कंप मच गया.

नगर निगम ने 21 भैंसों को पकड़ा और भैंस पालकों को चेतावनी भी दी. हाल के समय में जी20 को लेकर यमुना नदी की साफ सफाई को लेकर शासन प्रशासन की ओर से निर्देश जारी हुए हैं. अगस्त में फिर से जी20 के मेहमान आगरा आ रहे हैं. ऐसे में नगर निगम को यमुना के घाटों को साफ सुथरा रखने के ​निर्देश दिए गए हैं