Agra News: जितने हो उतने रहा करो…भाजपा नेता और उसके गुर्गों की दबंगई का वीडियो वायरल

Crime

आगरा। ट्रांस यमुना कालोनी में भाजपा नेता और उसके गुर्गों की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता किसी को गोली मारने की धमकी दे रहा है। वहीं, उसका गुर्गा एक युवक की पिटाई लगा रहा है। दबंगों के डर के चलते पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की।

थाना एत्माद्दौला अंतर्गत ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो रात के मोमोज एक दुकान का है। इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति गाली देते हुए कहता है कि अबकी बार गोली मार दी जाएगी। इसके बाद एक और व्यक्ति दुकान पर बैठे व्यक्ति से कह रहा है कि जितने हो उतने रहा करो। इस पर युवक कहता है कि मैंने क्या कहा।

नेता के साथ वाला व्यक्ति युवक के पास जाता है। उसकी आंख पर लगे चश्मे को हटाता है। वो कहता है कि चश्मा वापस करो। इतने में वो युवक की पिटाई लगा देता है। वहां मौजूद लोग युवक को बचाते हैं। इसके बाद नेता और उसके गुर्गे युवक को धमकी देते हैं।

लोगों ने बताया कि नेता और उसके गुर्गों आए दिन दबंगई करते हैं। नेता अपने आप को एक विधायक का करीबी बताता है। अक्सर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ अपने फोटो डालता है।

Compiled: up18 News