Agra News: मासूम के साथ हैवानियत, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Crime

आगरा: महिलाओं के साथ अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहा हर रोज बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं बीते दिन सिकंदरा क्षेत्र में होली खेलने गई किशोरी को बाइक सवार उठा ले गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर बेहोशी की हालत में जंगल में फेंक कर फरार हो गए पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया तो वही आगरा जिले में हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां युवक ने आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। बेहोशी का हालत में मिली बालिका को देख उनके होश उड़ गए।

बच्ची को तत्काल ही लेडी लॉयल अस्पताल ले जाया गया। बालिका को अभी तक होश नहीं आया है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।

घटना सुबह की बताई जा रही है। थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीय मासूम बालिका सुबह-सुबह घर से निकली थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उधर राहगीरों को ये बच्ची बेहोशी की हालत में एक खाली जगह में पड़ी मिली। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्ची को तत्काल ही लेकर लेडी लॉयल अस्पताल पहुंचे।

बताया गया है कि पुलिस बच्ची के होश में आने का इंतजार कर रही है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।