Agra News: लोहामंडी में मंदिर से लौट रही लड़की से दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छेड़खानी पर मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा, भाजपा MLC को सुनाई खरी-खरी

स्थानीय समाचार

आगरा। लोहामंडी में युवती के साथ दूसरे समुदाय के लड़कों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर बवाल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मार्केट की दुकानें बंद कर दीं। लोहामंडी थाने पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने रोड भी जाम कर दी। यहां दोनों समुदाय के लोग रहते हैं, इसलिए तनाव का माहौल हो गया है।

पूरी घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। एक लड़की मंदिर से लौट रही थी। वो आलमगंज पानी के टंकी के पास रहती ळै। आरोप है कि बाजार में दूसरे समुदाय के लड़के की दुकान है। यहां लड़कों का जमावड़ा रहता है। आज लड़की के गुजरने के दौरान एक लड़के ने रास्ता रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लोहामंडी थाने में पहुंचे लोग आरोपी लड़कों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोहामंडी थाने में पहुंचे लोग आरोपी लड़कों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

लड़की ने परेशान होकर उसको थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लड़के ने धक्का देकर लड़की को नीचे गिरा दिया। लड़की घबरा गई और शोर मचा दिया। इसके बाद एक अन्य लड़की ने उसको बचाया। लड़की ने अपने घर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। लोग और पुलिस वालों के बीच नोकझोक हुई। लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। लोग और पुलिस वालों के बीच नोकझोक हुई। लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। परिवार के लोगों के हंगामा करने पर मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोग बाजार पहुंचे। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों ने बाजार की दुकानें भी बंद कर दीं। आरोप है कि इस दुकान पर इकट्‌ठा लड़के शराब भी पीते हैं। इसके बाद आती-जाती लड़कियों पर कमेंट करते हैं। लोग पहले भी इसका विरोध कर चुके हैं। लेकिन, उनकी सुनवाई नहीं हुई।

महिलाएं भी वहां पहुंची पॉलिटिकल लीडर और पुलिस वालों को बाते सुनाती रहीं।

बाजार में दुकान बंद कराने के बाद लोग लोहामंडी थाने पहुंचे। यहां थाने पर हंगामा किया गया। करीब 200 लोगों ने थाने को घेर लिया। पुलिस के समझाने पर भी नहीं मान रहे थे। MLC विजय शिवहरे भी लोगों को समझाने पहुंचे। गुस्साए लोगों ने उनसे कह दिया कि हमारी बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं, तो हम आपको वोट क्यों देंगे? इसके बाद MLC विजय शिवहरे ने एसएचओ से एक्शन लेने के लिए कहा है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना लोहामंडी प्रभारी आशीष पांडे का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Compiled: up18 News