आगरा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य (केन्द्रीय मंत्री स्तर) कर्मवीर कर्मा का सोमवार को आगरा आगमन हुआ। एमजी रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता कर्मियों ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
संघ का पुनर्गठन और नई जिम्मेदारी
इस अवसर पर मंत्री ने आगरा के समस्त सफाई नायकों की सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सैनेटरी सुपरवाइजर संघ का पुनर्गठन किया। रंजीत नखार को सैनेटरी सुपरवाइजर संघ का शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनसे सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा और स्वच्छता अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रही दिग्गजों की उपस्थिति
इस गरिमामयी कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी समाज के तमाम वरिष्ठ प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से चौ० इज्जो बाबू चक्रवर्ती, रामजी लाल विद्यार्थी, सुरेंद्र पायो एडवोकेट, राजकुमार विद्यार्थी, संजू चौहान, संजय पापरे और पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त पवन चौधरी, शिव चंचल, जगदीश जादौन, आशीष नायर, विकास पाठक, राजबीर बघेल, मनोज गहलोत, राकेश सिंह, शैनेड सिट पुंडीर, भूदेव शर्मा, दिलीप गहलोत, महावीर सुन्सव, राजा लवानिया, अशोक नखार, भुल्ने नखार, संजय लहरी, अदन नखार, सुनील पारस, राजू डागौर, बवर भाटिया, राजू नरवार, सुभाष साहू, मुकेश साहू, राकेश साहू, सूरज पहलवान और सोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वच्छता कर्मियों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं को भी रखा, जिस पर उन्होंने उचित समाधान का आश्वासन दिया।


