आगरा: बीती रात हुई कहासुनी ने सुबह विकराल रूप ले लिया। घात लगाकर बैठे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को बेरहमी से पीटा। एक-एक करके 7 लोगों को लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से वार किया गया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया। इन सभी में एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर थी तो उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के कोलक्खा का है। यहां रहने वाले विनोद और उत्तम सिंह के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जानकारी के मुताबिक बीती रात विनोद सिंह के छोटे बेटे को पुरानी रंजिश के चलते उत्तम सिंह के बेटे आकाश ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्ष के लोग जमा हुए। मामले को शांत कराया गया लेकिन सुबह उत्तम सिंह के पक्ष के लोगों ने घात लगाकर सबसे पहले विनोद पर हमला किया। उसको बचाने आए भाई मनोज और राजेश पर भी हमला बोल दिया। पिता और भाई पर हमले की सूचना पर अन्य परिजनों ने दौड़ लगाई। मौके पर पहुंचते ही दबंगों ने उन्हें भी घेर लिया और लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।
खून से लथपथ पहुंचे जिला अस्पताल
घात लगाकर एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों पर वार किए जाने से पीड़ित पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष के साथ लोगों पर जानलेवा हमला हुआ। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस पूरी घटना में विनोद की स्थिति ज्यादा नाजुक थी जिसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित पक्ष बताता है कि 1 महीने पहले दोनों परिवारों के बच्चों में झगड़ा हुआ था। आरोपी पक्ष के बेटे ने दारू पीकर दूसरे पक्ष के बेटे पर हमला बोला था। दोनों 151 में बंद हुए थे लेकिन दबंग पक्ष को यह नागवार गुजरा। उसी दिन से दबंग तक लगातार धमकी दे रहा था और उन धमकियों को उन्होंने सार्थक भी कर दिया। लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से वार किया गया।
पीड़ित पक्ष ने इस मामले में ताजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि जिन लोगों ने उन पर हमला बोला है वह पहले से ही कई मुकदमों में नामजद हैं, आरोपी हैं। ऐसे में उन पर कार्रवाई होना जरूरी है।
Compiled: up18 News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.