Agra News: ट्रेड फेयर में झूला झूलने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने महिला और युवक को जमकर पीटा

Crime

आगरा: ट्रेड फेयर में परिवार के साथ घूमने गए एक परिवार का झूला झूलने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा जिसके बाद दबंगों ने सारी हदें पार कर दी। दबंगों ने मामूली विवाद में महिला और उनके साथ आए युवकों को लोहे की रॉड से जमकर पीटा जिसमे महिला और युवक बुरी तरह से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में युवक और महिला थाना ट्रांस यमुना पहुंचे, काफी देर बाद पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर ली।

यह पूरा मामला आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में एक ट्रेड फेयर लगा हुआ है जिसका आयोजन काफी दिनों से चल रहा है। मेले में काफी दुकानें और तमाम झूले लगे हुए है। इस मेले में एक परिवार भ्रमण के लिए पहुंचा था। तभी मेले में लगे झूला झूलने को लेकर विवाद हो गया है। दबंगों ने महिलाओं के साथ युवकों को जमकर पीटा। लोहे की रॉड और डंडों से पिटाई की।

क्षेत्र में ट्रेड फेयर चल रहा है। इतने बड़े आयोजन के चलते पुलिस के इंतजाम भी बड़े होने चाहिए लेकिन पुलिस मेले से नदारद रहती है। यही वजह है की मेले में दबंगों के हौसले बुलन्द है और आये दिन किसी ने किसी परिवार के साथ मारपीट करते हैं। बताया गया कि इस मेले में यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी मेले के अंदर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। बाबजूद इसके पुलिस ने उस वक्त कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की।

इस पूरी घटना में 4 महिला और 3 पुरुष गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर तहरीर दी है। देखने वाली बात होगी कि उस तहरीर पर पुलिस कोई कार्रवाई करेगी। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो उन दबंगों के हौसले ऐसे ही बुलंद रहेंगे।