Agra News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग ही अंदाज में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, बजरंगबली स्वरूप से कटवाया बर्थडे केक

Politics

आगरा: राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिवस को बड़े ही अलग ही अंदाज में मनाया। राहुल गांधी का केक बजरंगबली स्वरूप ने काटा और उसके बाद कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी भगवान विष्णु के तीसरे अवतार है।

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित सिंह ने बड़ा बयान दिया। अमित सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भगवान विष्णु के अवतार हैं। वे 2024 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश से बेरोजगारी, गरीबी व अन्य समस्याओं का समाधान उन्हीं के माध्यम से होगा।

हनुमान बने सभी दलों के पालनहार

आपको बताते चलें कि भगवान श्री राम के बाद अब राजनीति में प्रभु हनुमान की एंट्री हो चुकी है। भाजपा ने भले ही अपने चुनावी फायदे के लिए प्रभु हनुमान को राजनीति में ले आए हो लेकिन अब सभी राजनीतिक दलों को अपनी राजनीति नैया को पार लगाने के लिए प्रभु हनुमान ही केवट के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इसलिए तो कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में भी अब हनुमान के स्वरूप नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी की जन्म दिवस पर एक हनुमान का रूप धारण किये युवक के हाथों केक कटवाया गया।