ओड़िशा: नवीन पटनायक की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Politics

नवीन पटनायक की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह रविवार पूर्वाह्न में ​विधिपूर्वक सम्पन्न हो गया है। नवीन पटनायक की नई टीम में 5 महिला के साथ 12 नए चेहरे को मौका मिला है, वहीं 12 पुराने चेहरे की छुट्टी हो गई है। कुल 21 मंत्रियों ने आज शपथ लिया जिसमें से 13 कैबिनेट मंत्री जबकि 8 राज्य मंत्री हैं।

पांच महिला मंत्रियों में से तीन महिला को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि दो महिला को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लिया है। लोकसेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिन 12 मंत्रियों को हटाया गया है, उनमें महत्वपूर्ण विभागों को संभालने वाले पांच शक्तिशाली नेता शामिल हैं। उसमें कानून और पंचायती राज मंत्री प्रताप जेना, उच्च शिक्षा मंत्री अरुण साहू, राज्य मंत्री (गृह) दिव्य शंकर मिश्रा, वाणिज्य और परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा और श्रम और कर्मचारी राज्य बीमा मंत्री सुशांत सिंह का नाम शामिल है।

नवीन की नई टीम में पांच महिलाओं समेत जिन 12 नए चेहरों को शामिल किया गया है, उसमें नुआपाड़ा विधायक राजेंद्र ढोलकिया, अउल विधायक प्रताप केशरी देब, बिंझारपुर विधायक प्रमिला मलिक, रायराखोल विधायक रोहित पुजारी, जलेश्वर विधायक अश्विनी कुमार पात्र, महाकालपाड़ा विधायक अतनु सब्यसाची नायक, जगतसिंहपुर विधायक प्रशांत मुदुली, पोलासरा विधायक श्रीकांत साहू, चिकिटी विधायक उषा देवी, सुकिंडा विधायक प्रीतिरंजन घडाई, बीजेपुर विधायक रीता साहू, बौद्ध विधायक प्रदीप कुमार अमात का नाम शामिल है।
इन्हें मिला है कैबिनेट मंत्री का दर्जा

कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले 13 मंत्री

1. जगन्नाथ सारका 2. निरंजन पुजारी 3. रणेन्द्र प्रताप स्वांई 4. प्रमिला मलिक 5. ऊषा देवी 6. प्रफुल्ल मलिक 7. प्रताप देव, 8. अतनु सव्यसाची नायक 9. प्रदीप अमात 10. नव किशोर दास, 11. अलोक चन्द्र पंडा, 12. टुकुनी साहू, 13. राजेन्द्र ढोलकिया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया है।

राज्य मंत्री के तौर पर लेना वाले 8 मंत्री

1. समीर रंजन दास 2. अश्विनी कुमार पात्र 3. प्रीति रंजन घड़ेई 4. श्रीकांत साहू, 5. तुषारकांति बेहेरा, 6. रोहित पुजारी, 7. रीता साहू, 8. बासंती हेम्ब्रम ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया है। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

-एजेंसियां