Agra News: अवैध कॉलोनी के कई अर्द्धनिर्मित मकान, सड़क तथा प्लॉटों की बाउंड्रीवॉल पर चला ADA की कार्यवाई का बुलडोजर

स्थानीय समाचार

आगरा। विकास प्राधिकरण (एडीए) टीम ने आज गुरुवार को ताजगंज वार्ड में अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यहां बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कॉलोनी बनाई जा रही थी। एडीए की टीम ने कई अर्द्धनिर्मित मकान, सड़क तथा प्लॉटों की बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त करा दिया।

ताजगंज वार्ड में ऑगस्टाइन स्कूल के पीछे बरोली अहीर रोड पर खसरा नंबर 381-82 में ये अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त किए गए। कॉलोनी श्रद्धा सिटी रेजीडेंसी के नाम से विकसित की जा रही थी। प्लॉटिंग के बाद यहां निर्माण कार्य चल रहा था। कॉलोनी में पक्की सड़क के अलावा कई अर्द्धनिर्मित मकान, गेट, दफ्तर आदि को एडीए की टीम बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।

एडीए की कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ध्वस्तीकरण के बाद एडीए ने दोबारा से निर्माण कार्य न करने की हिदायत दी है।

अवैध निर्माण को लेकर एडीए सख्त रुख अपना रहा है। शहर के बाहरी हिस्सों में अवैध रूप से बनाई जा रहीं कॉलोनियों के निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं। सिकंदरा, अरतौनी तथा शास्त्रीपुरम क्षेत्र में भी एडीए पिछले दिनों अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त किए थे। शहर के अदंर भी एडीए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहा है। एडीए द्वारा अवैध निर्माणों की वीडियोग्राफी कराकर सबंधित निर्माणकर्ताओं का नोटिस भी जारी किए गए हैं।