Agra News: फैशन शो में रैंप पर उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

Entertainment

आगरा में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री भाग्यश्री!

आगरा: होटल आईटीसी मुगल में रविवार की शाम को ताज इंडिया फैशन रनवे सीजन 4 का आयोजन किया गया। रंग बिरंगी रोशनी में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री और फेमिना मिस ग्लैम इंडिया 2016 पंखुड़ी गिदवानी ने रैंप वॉक किया। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से आए मॉडल्स ने पाश्चात्य और भारतीय परिधानों को प्रस्तुत किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई फेमिना मिस इंडिया पंखुड़ी गिदवानी ने कहा कि आगरा अब छोटा शहर नहीं रहा। किसी मेट्रोपॉलिटन शहर की तरह यहां भी सुविधाएं हैं। उन्होंने भावी मॉडल से कहा कि कभी हार न मानो। इस क्षेत्र में सफलता मिलने में समय लगता है। समय के साथ फैशन और डिजाइनिंग का दौर भी बदल रहा है। युवाओं को फैशन से अपडेट रहने की जरूरत है।

फैशन शो में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में चार साल से 12 वर्ष की उम्र के छोटे बच्चों के लिए विशेष शो आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित 40 लोगों को ग्लोरियस नेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। संजय मिश्रा, दिव्यांश, अनुरुद्ध श्रोत्रिय, राहुल श्रोत्रिय, जय कुमार, अरविंद, मुकेश कुमार, सुखदेव गिडवानी, लव कपूर, दीप्ति, नीतू श्रोत्रिय, पल्लवी, सूर्यांश, सार्थक उपस्थित रहे।