आगरा: भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर चौधरी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार ऑडियो में भाजपा पुत्र किसी को फटकारते हुए सुनाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उसके साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया जा रहा है। यह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा कि शासन के आदेशों की अवहेलना करेंगे जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाएंगे तो क्या होगा। फिलहाल भाजपा विधायक पुत्र के खिलाफ पीड़ित ने सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
#Agra–@BJP4UP विघायक @Chbabulalbjp के पुत्र रामेश्वर चौधरी का ऑडियो वायरल
फतेहपुर सीकरी विधानसभा से विधायक है चौधरी बाबूलाल
अकोला ब्लॉक में तैनात एपीओ सुशील कुमार को हड़काते हुए
सिकंदरा थाने में एपीओ ने दी तहरीर @agrapolice @DCPCityAgra @Uppolice @dgpup @CPAgra_ @AddCPAgra pic.twitter.com/xxY9D2mNpA
— Khabar Bharti (@KhabarBharti24) April 4, 2023
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। यह ऑडियो भाजपा विधायक पुत्र रामेश्वर चौधरी का था। इस ऑडियो में वे ब्लॉक में तैनात कर्मचारी को जमकर हड़का रहे। बरसते हुए उन्होंने कर्मचारी से अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर दिया। ऑडियो में जो बातचीत हो रही है, उसमें भाजपा विधायक पुत्र रामेश्वर चौधरी कह रहे हैं कि किसी जनप्रतिनिधि का फोन आएगा तो फोन नहीं उठाओगे। शासन और सरकार के आदेशों की अवहेलना करोगे और इतने में ही उन्होंने उसके लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर दिया।
इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अकोला ब्लॉक में तैनात कर्मचारी ने सिकंदरा थाने में भाजपा विधायक पुत्र रामेश्वर चौधरी के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ है।