Agra News: बड़ी कार्यवाई, ताजगंज वार्ड में अवैध निर्माण पर ADA ने ठोकी सील

स्थानीय समाचार

आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को ताजगंज वार्ड में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। दो स्थानों पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया।

ताजगंज वार्ड के अंतर्गत ताजनगरी फेस वन में एचआईजी 31 पर श्रीकृष्ण पाल सिंह द्वारा मानचित्र के विपरीत कार्य कराया जा रहा था। एडीए की टीम ने अवैध निर्माण को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। वहीं ताजगंज वार्ड में ही बसई मुस्तकिल फतेहाबाद रोड पर विनोद कत्याल द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कार्य किया जा रहा था। एडीए की टीम ने निर्माण कार्य को रुकवाकर यहां भी सील लगा दी।

शहर में अवैध निर्माण को लेकर एडीए सख्त रुख अपना रहा है। शहर में अवैध निर्माण को लेकर एडीए ने वीडियोग्राफी कराई थी। सबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस भी जारी किए थे। नोटिस के बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर एडीए ने इस माह 12 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई की है। लोहामंडी, हरीपर्वत, ताजगंज आदि वार्डों में सर्वाधिक अवैध निर्माणों पर कार्रवाई हुई है।