Agra News: आयुष मंत्रालय की आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुरक्षा किट का निःशुल्क हुआ वितरण

Press Release

• आयोजन आरोग्य भारती, ब्रज प्रांत ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

• सैकड़ों लोग स्वास्थ्य परीक्षण और डाइबिटीज की जांच करा हुए लाभान्वित

आगरा। आरोग्य भारती, ब्रज प्रांत द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन रविवार को मिथिला कृष्ण योग एवं नेचुरोपैथी सेंटर पश्चिमपुरी पर किया गया। जिसमें लोगों को आयुष मंत्रालय की आयुर्वेदिक औषधि आयु रक्षा, बाल रक्षा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा किट का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता आरोग्य भारती ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री डाॅ. रमेश ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की स्वास्थ्य सुरक्षा किट को वितरित करने के बाद मानव स्वास्थ्य के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति किस प्रकार लाभान्वित किया जा रहा है इसपर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार शर्मा ने अपने सम्बोधन में प्राकृतिक चिकित्सा और योग को दैनिक जीवन शामिल करने का आह्वान करते हुए लोगों को इसके महत्व को समझाया।

कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष पाथमेकर फाउंडेशन के अध्यक्ष डाॅ. राम नरेश शर्मा ने बताया कि प्रकृति ने हमें स्वस्थ रहने के लिए बहुत सी अनमोल चीजें दी हैं जोकि प्राचीन काल से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धिति के माध्यम से मानव को रोग मुक्त करने में सहायक सिद्ध हुए हैं।

इस मौके पर पार्षद गौरव शर्मा, प्रवीना राजावत, प्रो. रीता निगम, डॉ. ब्रजेश शर्मा, यादवेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनिवास शर्मा, अंतरास्ट्रीय कवि पवन आगरी, जीएम होटल भावना क्लार्क इन गजेंद्र सिंह, इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के संयोजक ब्रजेश शर्मा, संजीव शर्मा, योगाचार्य विमलेश देवी, डॉ. जयश्री शर्मा, अविनाश वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।