आगरा: इको फ्रेंडली होलिका दहन कर होली के उल्लास में डूबे लोग, एक दूसरे को दी बधाइयां

स्थानीय समाचार

आगरा: होली के उल्लास के बीच शहर में होलिका दहन कार्यक्रम भी संपन्न हुए। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी और पीआरडब्ल्यूए सोसायटी द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित पंचवटी चौक ताजनगरी फेस दो पर सामूहिक रूप से लोगों ने होलिका दहन किया। होलिका दहन से पहले पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा विधिविधान के साथ होलिका का पूजन कराया। सभी मे मिलकर श्रद्धा भाव के साथ होलिका का पूजन किया और फिर होलिका का दहन किया गया।

इको फ्रेंडली थी होलिका

लगातार दूषित हो रहे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी वासियों ने पंचवटी चौक पर इको फ्रेंडली होलिका रखी थी। सोसायटी की ओर से गोबर से बनी लकड़ी और कंडो का प्रयोग होलीका के लिए किया था। इससे सोसाइटी के सदस्यों ने पर्यावरण को बचाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए किसी भी पर्व के लिए पेड़ों का कटान न करने का संदेश भी दिया। इको फ्रेंडली होलिका का दहन करके सभी लोग उत्साहित नजर आए।

एक दूसरे को दी होली की बधाइयां

होलिका दहन के साथ ही सभी लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाइयां देना शुरू कर दिया। इस अवसर पर एक मेले का भी आयोजन किया गया था। इस आयोजन में पंचवटी के सभी लोगों में भाग लिया। ढोल की थाप पर सभी नाचते झूमते होलिका दहन में शामिल हुए तो वह लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।