आगरा: बसपा नेता मुकेश सविता ने थामा भाजपा का दामन, राजनाथ सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

City/ state

आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जहां हर पार्टी चुनाव जीतने के लिए एक दूसरे के दिल में सेंधमारी कर जिताऊ प्रत्याशी को अपने दल में शामिल कर चुनाव लड़ा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एक दल के पदाधिकारी या कार्यकर्ताओं का दूसरे दल में शामिल होने का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में आज आगरा आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में विपक्षी दलों को छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिसमें से एक बड़ा नाम बसपा में कई पदों पर कार्यरत रहे मुकेश सविता भी शामिल हैं।

बताते चलें कि मुकेश सविता पूर्व में बहुजन समाज पार्टी में जिला कोषाध्यक्ष पद पर थे। वह 1993 से बसपा पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहे थे, कई महत्वपूर्ण पदों पर मुकेश ने अपनी सेवाएं दी हैं। अब उन्होंने आज शनिवार को राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा में शामिल होने वाले मुकेश सविता का कहना है कि वास्तव में अगर आज कोई पार्टी बिना किसी भेदभाव के वास्तव में सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम करते हुए चल रही है, तो वह भाजपा ही है। समाज के हर वर्ग के लोगों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।