आगरा: भाजयुमो ने शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया शहीद दिवस, अर्पित की श्रद्धांजलि

स्थानीय समाचार

आगरा। शहीद दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर आगरा के अध्यक्ष शैलू पण्डित के नेतृत्व में आगरा के शहीद स्मारक में स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहीदों की मूर्तियों की साफ सफाई की। उसके बाद श्रद्धांजलि देते हुए शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व देश पर बलिदान हुए शहीदों को याद किया गया।

इस दौरान युवा मोर्चा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शैलू पण्डित ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए देश के वीर सपूतों ने कई बलिदान दिए, कई तरह की यातनाएं सही। उन्ही बलिदानों में से सबसे महान बलिदान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का माना जाता है। ये बलिदान हम कभी नहीं भूलते सकते हैं। जिस आजाद भारत में आज हम सुकून की सांस ले रहे हैं, उसकी आजादी के लिए वे हंसते हुए और आजादी के गीत गाते हुए फांसी पर झूल गए थे। हमें भी अपना जीवन देश पर न्यौछावर करना पड़े तो किंचित भी भयभीत नही होना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज के दिन ही भगतसिंह सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई। अंग्रेजों द्वारा उनका यह बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोगा मौर्या, महामंत्री मनीष साहू, सौरभ ठाकुर, मंत्री राजन गुप्ता, संचित कुलश्रेष्ठ, जेपी त्यागी, जितेंद्र मराठा, नीरज बघेल सदस्य सूरज पांडे, मनोज बघेल, सोनिया कर्दम व दयालबाग मण्डल अध्यक्ष भोला शंकर व उनकी टीम उपस्थित रही।