आगरा: अटल चौक सेवा समिति ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

Press Release

आगरा: आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनायी गयी। अटल चौक सेवा समिति की ओर से आगरा कैंट पर स्थित अटल चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इतना ही नही वहां से गुजर रहे राहगीर भी रुक गए और उन्होंने देखा किया आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सभी लोग पुण्यतिथि मना रहे हैं तो उन लोगों ने भी अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि, भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुआ था। अटल का पैतृक गांव बटेश्वर (बाह) है। अटल बिहारी वाजपेयी देश के तीन बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने पहली बार 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक, दूसरी बार फिर 1998 में और फिर 19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में अटल जी का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आज आगरा समेत पूरे देश उन्हें याद कर रहा है।

अटल चौक सेवा समिति के संरक्षक राकेश कन्नोजिया और अध्यक्ष डीपी राठौर ने बताया कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि है। सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है, साथ ही सभी लोगों ने उनके जीवन को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए हैं और उनके व्यक्तित्व से सभी को रूबरू कराया है।

कुछ लोगों का कहना था कि अटल भले ही देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन वह एक गहन चिंतक भी थे। देश की प्रगति को कैसे बढ़ाना है और भारत को कैसे अखंड रखना है इसके लिए लगातार उनके प्रयास होते रहे। आज पूरा देश को याद कर रहा है।

इस दौरान भाजपा नेता महेश शर्मा, किशन गोयल, विमल वर्मा, योगेश कुशवाह, रघुराज सिंह समेत अन्य लोग अटल चौक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।