आगरा: नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार

Crime

अधिकारियों से मिलवाने की बात कहकर होटल में ले जाकर किया था रेप।

आगरा रकाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ में दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है।

क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी मां सुबह घूमने के लिए जाती थी। वहां उनकी मुलाकात अनीता से हुई। इसके बाद अनीता का घर पर आना जाना शुरू हो गया। अनीता ने कहा कि वह उनकी बेटी की नौकरी लगवा देगी। अनीता ने उनकी मुलाकात प्रेम सिंह से कराई। प्रेम सिंह ने कहा कि मैं 8 लाख रुपये में सहकारिता विभाग में नौकरी लगवा दूंगा।

प्रेम सिंह अधिकारियों से मिलवाने की बात कह कर उसे एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ में दुष्कर्म किया। इसके बाद में शादी का झांसा देता रहा। थानाध्यक्ष रकाबगंज राकेश कुमार ने बताया कि प्रेम सिंह की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया है।

-ब्रज किशोर शर्मा