राजस्‍थान के कांग्रेस विधायक बोले, खनिज मंत्री अति भ्रष्ट है… सारी दृष्टि से भ्रष्ट

Politics

भरत सिंह ने कहा मेरे आरोप नहीं है। यह हकीकत है कि खनिज मंत्री ने खुद के विधानसभा क्षेत्र के अंदर राजस्थान में सबसे ज्यादा अवैध खनन हुआ है। अवैध खनन में बारां जिला सबसे आगे हैं। बारां जिले में जो पूरा अवैध खनन होता है वह खनिज मंत्री के संरक्षण में होता है।

साधु के तो प्राण गए, अब ऐसे प्रयासों का क्या फायदा

अब राजस्थान में ऐसे हालात हो गए हैं कि एक साधु को अवैध खनन रुकवाने के लिए आत्मदाह करना पड़ा। अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े। अब राजस्थान सरकार ने उक्त क्षेत्र को आनन-फानन डी-नोटिफाई कर दिया। अब सरकारी क्षेत्र को वन क्षेत्र में तब्दील कर देगी। इसमें पौधारोपण कर देंगे, लेकिन सिंह ने कहा कि साधु के तो प्राण निकल गए। अब ऐसे प्रयासों का क्या फायदा।

भरत सिंह ने राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री गहलोत का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मैं भी सोरसन को गोडावण संरक्षित करने और गोडावण प्रजनन केंद्र खोलने की बात कर रहा हूं लेकिन सरकार वह नहीं कर रही है, बल्कि खनिज मंत्री ने बेनामी तीन खाने अपने नाम करवा ली, यह सब दुर्भाग्यपूर्ण है।

-एजेंसी