आगरा: ऑल इंडिया अब्बासी महासभा का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, जल्द करेगी एजुकेशन इंस्टिट्यूट का निर्माण

Press Release

आगरा: आल इंडिया अब्बासी महासभा की प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होटल आनंद विला फतेहाबाद पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वक्फ विकास निगम के निदेशक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि आज इस सभा के माध्यम से हिंदुस्तान में संचालित अब्बासी कौम के संगठन एक मंच पर आ एकजुटता दिखाएं।

ताकि बच्चों को मिले तकनीकी शिक्षा

अधिवेशन में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात से आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेशाध्यक्ष शामिल हुए। राष्ट्रीय महासचिव निज़ामुद्दीन अब्बासी ने कहा कि अब्बासी महासभा बहुत जल्दी एक एजुकेशन इंस्टिट्यूट का निर्माण करेगी। ताकि अब्बासी कौम के बच्चों को टेक्निकल शिक्षा लेकर रोजगार मिले।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शमशेर अब्बासी ने दहेज जैसी कुरीतियों को दूर करने की बात कही। राष्ट्रीय महासचिव सबीना ख़ातून अब्बासी ने कहा कि हर बैठक में आदमियों की बात की जाती है और मैं महिला होने के नाते महिलाओं की बात करूंगी। मां ही बच्चों की पहली शिक्षक है। उसके द्वारा दी गई शिक्षा ही उसका भविष्य तय करती है।

ये हुए शामिल

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी रहीश अब्बासी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक इस्लाम अब्बास, नूह हरियाणा से अब्दुल करीम अब्बासी, यासीन अब्बासी, उप्र के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर हुसैन अब्बासी, दिल्ली के अकील अब्बासी, हरियाणा के अध्यक्ष शकील अब्बासी, राजस्थान के इजहार हुसैन अब्बासी, उत्तराखंड के अध्यक्ष इरफान अब्बासी के साथ जिलाध्यक्ष आसिफ अब्बासी, महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बासी,प्रदेश महासचिव इमरान अब्बासी, प्रदेश उपाध्यक्ष आज़ाद शकूर अब्बासी, नदीम अब्बासी, अहसान अब्बासी आदि शामिल हुए।