आगरा: 17वां जाट समाज का दशहरा मिलन, शस्त्र पूजन 9 अक्टूबर को

Press Release

आगरा। जाट समाज वेलफेयर एसोसिएशन आगरा का 17वां दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह 9 अक्टूबर को प्रातः 10 बज से है। स्थान है- शिव गार्डन फार्म हाउस/रतन पैलेस, अंसल कोर्ट यार्ड के सामने, 100 फुटा रोड, दहतोरा आगरा।

संस्था के अध्यक्ष प्रेम सिंह सोलंकी एवं महासचिव राकेश चौधरी ने बताया कि समारोह में साहित्यकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ‘चपौटा’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘हिन्दू धर्म रक्षक वीर गोकुला जाट’ का लोकार्पण किया जाएगा। गोकुला जाट पर शोधपूर्ण उपन्यास लिखने के लिए डॉ. भानु प्रताप सिंह का सम्मान भी किया जएगा।

एसोसिएशन के पदाधिकारी धर्मवीर सिंह एडवोकेट, किशन सिंह चाहर, शिवराम सिंह चौधरी, गुलवीर सिंह, बाबूलाल छौंकर, सीताराम, चन्द्रवीर सिंह खिरवार, नवल सिंह चौधरी, बच्चू सिंह सोलंकी, अशेक कुमार ठेनुआं, पन्नलाल चाहर, मुख्तार सिंह, विंग कमांडर भूरी सिंह चाहर, द्वारिका प्रसाद कुंतल, राजवीर सिंह चाहर प्रधान ने जाट समाज से अपील की है कि समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचें।

-up18news