अधीर रंजन ने जानबूझकर राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ ने कहा: पीयूष गोयल

Politics

जोशी ने कहा, “यह देश के आदिवासी लोगों और भारत के राष्ट्रपति का अपमान है। उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। सोनिया गांधी को भी उनके जैसे किसी को नियुक्त करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।”

महिला और आदिवासी विरोधी है विपक्ष

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज सुबह एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दुर्भावनापूर्ण तरीके से निशाना बनाने के लिए माफी मांगने की मांग करते हुए कांग्रेस की खिंचाई की और कहा कि देश जानता है कि विपक्षी दल “आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और महिला विरोधी” है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस को संसद में और भारत की सड़कों पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जब से भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की गई है। उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा दुर्भावनापूर्ण रूप से लक्षित किया गया है।

कांग्रेसियों ने उन्हें कठपुतली उम्मीदवार करार दिया था, कांग्रेसियों ने उन्हें बुराई का प्रतीक कहा है। उनके हमले देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने के बाद भी द्रौपदी मुर्मू जी के खिलाफ रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।’

-एजेंसी