मध्य प्रदेश के नतीजों पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, कांग्रेस कल तक देख सकती है हसीन सपने

Politics

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले भी भाजपा की ही सरकार थी। आगे भी रहेगी। कांग्रेस कल तक के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख ले।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा सर्वश्रेष्ठ विचारधारा है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में भाजपा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल में तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।

Compiled: up18 News