अभिषेक दुधैया बनायेंगे सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर सीरीज अजमेर फाइल्स

Entertainment

वेब सीरीज सितंबर-अक्टूबर में रिलीज होगी। वेब सीरीज को टिप्स की ओर से बनाया जा रहा है। इसके निर्देशक अभिषेक दुधैया है। अभिषेक इससे पहले 2021 में भुज-दी प्राइड ऑफ इंडिया बना चुके हैं, जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

क्या था स्‍कैंडल

साल 1992, अप्रैल-मई का महीना था। अजमेर के एक नामी गर्ल्स कॉलेज की हाई प्रोफाइल स्टूडेंट्स की न्यूड तस्वीरें अचानक से शहर में सर्कुलेट होनी शुरू हुईं थीं। एक-दो नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा छात्राओं की तस्वीरें थीं। ब्लैकमेलिंग का ऐसा सेक्स स्कैंडल, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। ट्रैप की शिकार लड़कियां मामूली नहीं, रसूखदार घरों से थीं। अपराधियों की भी बड़ी सियासी पहुंच थी।