देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10 हजार के पार

National

कुल 5 राज्‍यों में कोरोना के 74 प्रतिशत एक्‍टिव मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक, एक्टिव केस बढ़कर 10,300 हो गया हैं, जो नवंबर के बाद सबसे ज्यादा केस है। इससे पहले 12 नवंबर को देश में 11084 एक्टिव केस दर्ज की गई थी।

महाराष्ट्र में बढ़ोतरी को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। मुंबई के कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वार्ड खुलने लगे हैं। वहीं, सरकार ने भी सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को स्टैंडबाय मोड में रहने को कहा है। साथ ही लोगों से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने के आदेश दिए हैं।

अक्टूबर के बाद महाराष्ट्र में एक्टिव केस 2,000 से ज्यादा

महाराष्ट्र में अक्टूबर के बाद पहली बार एक्टिव केस 2,000 से ज्यादा दर्ज की गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में 397 नए केस मिले, जो शनिवार के मुकाबले 40 कम है। शनिवार को राज्य में 437 संक्रमित मिले थे। जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई थी।

अकेले मुंबई में रविवार को 123 नए मामले दर्ज किए गए। मुंबई में अभी कोविड के 43 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 21 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। रविवार को मुंबई में 17 नए पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए।

मुंबई में लीलावती अस्पताल के CEO डॉ वी रविशंकर ने कहा कि उन्होंने कोविड मामलों के लिए 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड और ICU तैयार किया गया है।

गुजरात में 303, केरल में 299 केस मिले

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले गुजरात और केरल में दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटो में गुजरात में 303 मरीज मिले। जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। उधर केरल 299, कर्नाटक 209 और दिल्ली 153 में मामले सामने आए।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में उत्तरप्रदेश में 77, राजस्थान में 46, मध्यप्रदेश में 5 और छत्तीसगढ़ में 1 कोरोना केस मिले हैं। फिलहाल, यूपी में 246, राजस्थान में 207, MP में 51 और छत्तीसगढ़ में 23 एक्टिव मामले हैं।

-up18