डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिन पर आपराधिक आरोप लगाए जाएंगे. न्यू यॉर्क की ग्रांड ज्यूरी ने उन पर आरोप तय करने का फ़ैसला किया है. हालांकि, ट्रंप पर लगाए गए आरोप अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं इसलिए यह पता नहीं चल पाया है कि डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के सामने उनके ख़िलाफ़ क्या आरोप लगाए जाएंगे.
उनके ख़िलाफ़ जो आरोप लगाए गए हैं, वो अभी सीलबंद हैं. मंगलवार को अदालती प्रक्रिया के दौरान इन्हें औपचारिक तौर अदालत के सामने पेश किया जाएगा. लेकिन ऐसा लगता है कि यह मामला एक पोर्न स्टार का मुंह बंद रखने के लिए ट्रंप की ओर से दिए गए पैसे से जुड़ा है.
बताया जा रहा है कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप के कहने पर एक पोर्न स्टार को पैसे दिए गए थे. इस महिला ने दावा किया था कि ट्रंप के साथ उनके संबंध रहे थे और उन्हें इस मुद्दे पर मुंह बंद रखने के लिए पैसे दिए गए थे.
Compiled: up18 News


