आगरा: पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने सभी जोन में दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। कुल 31 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। इसी के साथ अब सभी जोन की अलग मीडिया सेल, साइबर सेल और एस ओ जी टीम तैयार हो गई है।
नगर जोन में नौ का ट्रांसफर किए गए हैं। दरोगा अंकुर मालिक को थाना हरीपर्वत से सर्विलांस, साइबर सेल, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार को खोया पाया सेल से सर्विलांस सेल, सिपाही प्रिंस कुमार को पुलिस लाइन से सर्विलांस, साइबर सेल, सिपाही विपिन चौधरी को पुलिस लाइन से साइबर सेल, सिपाही रुस्तम सागर को सर्विलांस सेल से साइबर सेल, सिपाही शुभम सारस्वत को सर्विलांस से साइबर सेल सिटी जोन, सिपाही मंगल सिंह को सर्विलास सेल से साइबर सेल सिटी जोन, सिपाही पुलकित कुमार को फतेहाबाद से मीडिया सेल सिटी जोन, सिपाही संदीप कुमार को थाना इरादतनगर से मीडिया सेल सिटी जोन भेजा गया है।
पूर्वी जोन में सिपाही आदेश त्रिपाठी, ऋषि सिंह और पंकज कुमार को सर्विलांस सेल से साइबर सेल पूर्वी जोन, सुमित सिंह और अजय सिंह को पुलिस लाइन से साइबर सेल पूर्वी जोन, योगेंद्र कुमार और राहुल कुमार को मीडिया सेल से पूर्वी जोन मीडिया सेल, दरोगा रामनरेश यादव को एस एस आई फतेहाबाद से एस ओ जी पूर्वी जोन, सिपाही हरेंद्र सिंह और अरविंद राणा को क्राइम ब्रांच से एस ओ जी पूर्वी टीम, सिपाही दीपक कुमार को पुलिस लाइन से एस ओ जी टीम पूर्वी जोन भेजा गया है।
पश्चिमी जोन में दरोगा सचिन कुमार को खंदौली से सर्विलांस साइबर सेल पूर्वी जोन, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार को पेशी पुलिस आयुक्त पश्चिमी से सर्विलांस साइबर सेल पश्चिमी जोन, सिपाही रोहित को सर्विलांस सेल से साइबर सेल पश्चिमी जोन, सिपाही विपिन तोमर को पुलिस लाइन से साइबर सेल पश्चिमी, सिपाही यथार्थ सागर को मीडिया सेल से मीडिया सेल पश्चिमी, पुष्पेंद्र कुमार को अछनेरा से साइबर सेल पश्चिमी, दरोगा राजकुमार गिरी को प्रभारी क्राइम ब्रांच से एस ओ जी पश्चिमी, हेड कांस्टेबल रामवीर को क्राइम ब्रांच से एस ओ जी पश्चिमी, हेड कांस्टेबल नीलेंद्र कुमार को कमलानगर एस ओ जी पश्चिमी, सिपाही योगेश कुमार को अछनेरा से एस ओ जी पश्चिमी, बबलू शर्मा सिपाही को पुलिस लाइन से एस ओ जी पश्चिमी, आदेश कुमार को खंदौली से एस ओ जी पश्चिमी, सिपाही रमन यादव को स्वाट टीम से एस ओ जी पश्चिमी जोन भेजा गया है।