नई दिल्ली में हुआ द्वितीय ALS विमेंस अलायन्स कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन

Press Release

कॉन्क्लेव की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और श्री मनोज कृष्णन (संस्थापक, एएलएस) के स्वागत भाषण के साथ हुई। इस कॉन्क्लेव में दो-पैनल चर्चा का आयोजन किया गया । “साहित्य और कला जगत: डिजिटलयुग और महिलाएं” विषय पर पहली पैनल चर्चा का संचालन सुश्री अनीता चंद और श्री मनोज कृष्णन द्वारा किया गया।

पैनलिस्ट पद्मश्री शोभना नारायण (प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना)और सुश्री रेणु हुसैन (लेखिका और कवयित्री) थी।” रूढ़िवादिता को तोड़ती समकालीन महिला लेखिकाएँ” विषय पर दूसरे पैनल चर्चा का संचालन सुश्री वंदना भसीन (संपादक, एएलस्फेयर पत्रिका) द्वारा किया गया।

पैनलिस्ट सुश्री अमृता भल्ला (लेखिका), सुश्री डॉली सिंह (संस्थापक,दिल्ली पोएट्री फेस्टिवल), और डॉ. बिशाखा सरमा (लेखिका और भाषाविद्) थी। द्वितीय एएलएसविमेंस अलायन्स कॉन्क्लेव 2023 का मुख्य आकर्षण एएलएसडब्ल्यूए अवार्ड्स 2023 का सम्मान था।

पुरस्कार श्रेणी और प्राप्तकर्ता

एएलएसडब्ल्यूए पोएट ऑफ़ दईयर अवार्ड-2023: विजेता- सुश्री निशा टंडन, डॉ. मीनल, उत्कृष्टता प्रमाणपत्र- सुश्री दीप्ति श्रीवास्तव, सुश्री सुचरिता परीजा, सुश्री सीमा श्रीवास्तव, सुश्री अनुपमा कडवाड, सुश्री मऊ मलिक डे,

एएलएसडब्ल्यूए वुमन एंटरप्रेन्योर  ऑफ द ईयर अवार्ड-2023: विजेता-सुश्री जागृति  माथुर, एएलएसडब्ल्यूए ब्लॉगरऑफ द ईयर अवार्ड-2023: उत्कृष्टता प्रमाणपत्र- सुश्री राम्या वी, डॉ. गितिका वर्मा।

एएलएसडब्ल्यूए वर्ष ऑथरऑफ़ द ईयर अवार्ड-2023: उत्कृष्टता प्रमाणपत्र- सुश्री मौसमी बरुआ, एएलएसडब्ल्यूए कम्युनिटी सर्विस ऑफ़ द ईयर अवार्ड -2023: विजेता- ज्ञानदीप ग्रोथ फाउंडेशन, एएलएसडब्ल्यूए परफॉर्मिंग आर्ट्स।

आइकन ऑफ़ द ईयर अवार्ड -2023: विजेता-सुश्री शालिनी माथुर, उत्कृष्टता प्रमाणपत्र- सुश्री प्रीति वारियर, एएलएसडब्ल्यूए आर्ट आइकन (कला/मूर्तिकला) वर्ष-2023: विजेता- सुश्री मऊ मलिक डे, उत्कृष्टता प्रमाणपत्र- सुश्री शालिनी माथुर, उत्कृष्टता प्रमाणपत्र- सुश्री शिल्पा भटनागर।

कार्यक्रम एएलएस 2023 नापौरीमो विजेताओं के अभिनंदन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ।  महिला गठबंधन कॉन्क्लेव 2023 में, कला, साहित्य और सामुदायिक सेवा की दुनिया के कई चमकते सितारे अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को साझा करने के लिए एकत्र हुए।

श्री मनोज कृष्णन द्वारा स्थापित एएलएस विमेंस अलायन्स महिलाओं का समुदाय है जिसका का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक उन्नति में उनकी मदद करना है।

-pr