सोनू निगम ने किया सिंगिंग रियलिटी शोस का भंडाफोड़

Entertainment

सोनू निगम ने सिंगिंग रियलिटी शोस का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने कहा है कि कई शो ऐसे होते हैं, जिनके परफॉर्मेंसेस अलग से डब किए जाते हैं।
इंडियन आइडल विवाद के बीच सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वह हिंदी सिंगिंग रियलिटी शो को एक्सपोज करते नजर आ रहे हैं। सोनू निगम म्यूजिक फिल्म इंडस्ट्री के एक लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों से म्यूजिक क्षेत्र में बहुत ही अधिक योगदान दिया है। उनके कई लोकप्रिय गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह इंडियन आइडल का भी हिस्सा रह चुके हैं।

एक वीडियो में सोनू निगम निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री से बात कर रहे हैं। इसमें वह सिंगिंग रियलिटी शो की सच्चाई बता रहे हैं। सोनू निगम कह रहे हैं कि ‘कई शो ऐसे होते हैं, जहां गानों को बाद में डब किया जाता है। वह गलत चीजें नहीं दर्शाते, वह सही चीज को ही दिखाना चाहते हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया है कि म्यूजिक कंपनियां गायकों के प्रति फेवर करती हैं। वह सिर्फ उन्हीं के गाए हुए गाने बजाने का राइट देती हैं। अन्य गायकों के गाने बजाने के राइट्स नहीं देतीं। यह कहकर कि यह म्यूजिक पॉलिसी के खिलाफ है।

सोनू निगम ने यह भी कहा कि म्यूजिक कंपनी अपने कलाकारों का प्रचार करती है जबकि अन्य कलाकार भी उतने ही टैलेंटेड होते हैं। इसके पहले अभिजीत सावंत ने सिंगिंग रियलिटी शो पर आरोप लगाया था कि वह कलाकारों की प्रतिभा को छोड़कर गरीबी पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं।

इस बारे में बताते हुए अभिजीत सावंत ने कहा था, ‘आजकल निर्माता खाली प्रतियोगी कितना गरीब है। यहीं दिखाने में लगे रहते हैं। वह उनकी प्रतिभा के बारे में कम बात करते हैं। रियलिटी शो इसके पहले भी विवादों में रहे हैं, उन पर कम उम्र के बच्चों से ज्यादा काम करवाने का आरोप लगता रहा है।

-एजेंसियां