विटामिन और खनिज से भरपूर है चेरी, जोड़ों के दर्द में भी आरामदायक

Health

केक के ऊपर लगने वाली रेड कलर की छोटी सी प्यारी से चेरी किसे अच्छी नहीं लगती। बहुत से लोगों को चेरी खाना बहुत पसंद होता है। हम आपको बता दें कि चेरी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। विटामिन और खनिज इसके प्रमुख स्रोत हैं। चेरी कई तरह की होती है पर तीखी और मीठी चेरी ही सबसे अच्छी मानी जाती है। हालांकि, इसकी सभी किस्में पौष्टिक, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर चेरी

154 ग्राम चेरी में कैलरी: 97, प्रोटीन: 2 ग्राम, कार्ब्स: 25 ग्राम, फाइबर: 3 ग्राम, विटामिन सी: दैनिक जरूरत का 18%, पोटैशियम: दैनिक जरूरत का 10%, कॉपर: दैनिक जरूरत का 5%, मैंगनीज: दैनिक जरूरत का 5% होता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

रिसर्च से पता चलता है कि चेरी में एंटीइंफ्लेमेंट्री और एंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड होते हैं जो मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, क्षति और सूजन में राहत दिलाने में मदद करते हैं। तीखी चेरी और उनका रस मीठी चेरी की तुलना में ज्यादा प्रभावी होता है।

हृदय के लिए है बेहतर

पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन आपके दिल को सुरक्षित रखता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि फलों से भरपूर आहार दिल की बीमारी में फायदा देते हैं। चेरी पोषक तत्वों और यौगिकों में समृद्ध है जो हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है, जिनमें पोटैशियम और पॉलिफेनोल एंटीऑक्सिडेंट शामिल है।

आर्थराइटिस में लाभकारी

शक्तिशाली एंटीइंफ्लेमेंट्री गुण के प्रभाव के कारण चेरी गठिया के लक्षणों को कम करती है। एक प्रकार का गठिया जो यूरिक ऐसिड के बिल्डअप के कारण होता है जिससे आपके जोड़ों में ज्यादा सूजन और दर्द हो सकता है। यह आर्थराइटिस और गठिया के दर्द को कम कर आराम पहुंचाता है।

नींद की गुणवत्‍ता में सुधार होता है

चेरी खाने या चेरी का रस पीने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। ये नींद को बढ़ावा देने वाले फलों के तौर पर जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, चेरी में मेलाटोनिन होता है, एक पदार्थ जो आपके सोने-जागने के चक्र को विनियमित करने में मदद करता है।

-एजेंसियां