प्रेम सिंह की भोजपुरी फ़िल्म ‘एक दीवाना 12 हसीना’ की शूटिंग समाप्त, जल्द शुरू होगा पोस्ट प्रोडक्शन

Entertainment

श्री मां प्रोडक्शन हाउस, प्रगति फ़िल्म एंटरटेनमेंट और हेमराज क्रिएशन के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म ‘एक दीवाना 12 हसीना’ की शूटिंग आज यूपी की राजधानी लखनऊ में सफलतापूर्वक समाप्त हो गयी। अब यह पोस्ट प्रोडक्शन में जाने को तैयार है, जिसके बाद फ़िल्म का ट्रेलर जारी कर दिया जाएगा। ये जानकारी फ़िल्म के लेखक और निर्देशक हेमराज वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म ‘एक दीवाना 12 हसीना’ सुपर एंटरटेनमेंट वाली फ़िल्म है। इसमें सभी कलाकारों ने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। हमने इसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया है।

उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में अभिनेता प्रेम सिंह मुख्य भूमिका में हैं। हमारी फ़िल्म बड़े बजट की है, जिसका निर्माण भव्यता के साथ किया गया है। इस फ़िल्म में मनोरंजन का स्वाद नायाब मिलेगा। दर्शको के लिए यह पैसा वसूल फ़िल्म है। इसलिए हम अपील करेंगे कि जब हमारी फ़िल्म रिलीज हो तब आप जरूर देखें।

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘एक दीवाना 12 हसीना’ के निर्माता सुरेंद्र सिंह और सुरेश राठौड़ हैं। डीओपी ओम मिश्रा हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं, जबकि म्यूजिक अजय विश्वकर्मा का है। फ़िल्म में प्रेम सिंह के साथ अनामिका तिवारी, संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, साहब लाल धारी, देवेंद्र कुमार, संजना सिल्क, सपना सिंह, प्रज्ञा तिवारी, रागिनी और परी मुख्य भूमिका में हैं।

-up18 News