आगरा: भूमि पूजन के साथ ही दिव्य कथा के लिए भव्य पंडाल लेने लगा आकार, 2 जनवरी से चिन्मयानंद बापू करेंगे ज्ञानामृत वर्षा

Religion/ Spirituality/ Culture

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व शांति और विश्व कल्याण के मनोभाव से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन नव वर्ष के पावन अवसर पर 2 जनवरी से आवास विकास कॉलोनी में बिजली घर के सामने सेक्टर 11 पार्क में किया जाएगा। राष्ट्रीय संत पूज्य स्वामी चिन्मयानंद बापू (हरिद्वार) श्रीमद् भागवत कथा के अलौकिक ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे।

कथा स्थल पर शुक्रवार को पूज्य बापू के पावन सान्निध्य में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय निवासियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारों और भजनों की स्वर लहरियों के मध्य भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही दिव्य कथा के लिए आकर्षक पंडाल आकार लेने लगा।

जनसेवा में छिपा है धर्म का मर्म

इस अवसर पर विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और आगरा के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ने कहा कि जन सेवा में ही धर्म का मर्म छुपा है। इसी मनोभाव के साथ हर बार की तरह इस कथा में भी हर दिन समाज सेवा और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े कई कार्य किए जाएंगे। इनमें पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ के साथ-साथ गौ माता पूजन और यमुना आरती का कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल रहेगा।

आकर्षक होगी कलश यात्रा

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल ने बताया कि कथा का समय दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे तक है। 2 जनवरी को कथा से पूर्व सुबह 9:00 बजे कैलाशपुरी में भावना टावर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सैकड़ों महिला श्रद्धालु सर पर कलश लेकर यात्रा में प्रभु के भजन गाते हुए सहभागिता करेंगी।

हर दिन होगी भोजन-प्रसादी

भोला नाथ अग्रवाल और मनोज गुप्ता ने बताया कि कथा स्थल पर हर दिन कथा समापन पर सभी भक्तों के लिए ट्रस्ट द्वारा भोजन प्रसादी का इंतजाम किया गया है।

मन मोह लेंगे उत्सव

कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों के साथ उत्सव और लीला स्वरूप श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे। कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म उत्सव, पांचवे दिन गोवर्धन लीला और छप्पन भोग की दिव्य झांकी, छठवें दिन कृष्ण रुक्मणी विवाह और अंतिम दिन सुदामा चरित्र की झांकी मन मोह लेगी।

यहाँ से लें कलश कूपन

कलश यात्रा में शामिल होने की इच्छुक माता-बहनें यहाँ से कलश कूपन लेकर साड़ी और कलश प्राप्त कर सकती हैं.

1.. कथा स्थल, सेक्टर 11 पार्क, बिजली घर के सामने, आवास विकास कॉलोनी
2.. प्रदीप खंडेलवाल एडवोकेट आवास, मकान नंबर 1095, सेक्टर-8, सीता राम मंदिर के पास, आवास विकास कॉलोनी
3.. श्री राम गारमेंट्स, बोदला चौराहा
4. केएम सिंघल आवास, एलआईजी 191, ब्लॉक-ए, शास्त्रीपुरम

भूमि पूजन में यह रहे शामिल

राष्ट्रीय संत पूज्य स्वामी चिन्मयानंद बापू के पावन सान्निध्य में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल पेंट, ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल, मुख्य यजमान राकेश बंसल ब्रश वाले, प्रमुख समाजसेवी विजय बंसल, प्रतीक बंसल, पूर्विका बंसल, गोविंद सुगंधी, मनोज गुप्ता, तीरथ कुशवाह, हरिओम गोयल, राकेश गुप्ता, चेतन वर्मा, संजय अग्रवाल, पार्षद जितेंद्र पाराशर (फौजी भाई), प्रदीप खंडेलवाल एडवोकेट, प्रवीन अग्रवाल, ममता सिंघल, विनोद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मुकेश नेचुरल, आदर्श नंदन गुप्त, विजय वर्मा, उदय भान सिंह भदौरिया, रजनी अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, अंबुज अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, जितेंद्र वर्मा, भिक्की लाल अग्रवाल, निशा बंसल, विनीता गोयल, डॉ. अजय अग्रवाल भूमि पूजन समारोह में प्रमुख रूप से शामिल रहे।

-up18 News