महिला एशिया कप: भारत ने सातवीं बार जीता खिताब, श्रीलंका को पांचवीं बार हराया

SPORTS

भारत की ओर से पहले रेणुका सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। इसके बाद स्मृति मंधाना ने नाबाद 51 रन बनाकर मैच जिता दिया।

श्रीलंका की बल्लेबाजी फ्लॉप

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान चमारी अटापट्टू और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी की सलामी जोड़ी ने काफी धीमी शुरुआत की। तीसरे ओवर में आठ रन के स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को पहला झटका लगा है। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 गेंदों में छह रन बनाकर रन आउट हुईं। यहीं से श्रीलंका का पतन शुरू हो गया। नौ रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा। रेणुका सिंह ने माधवी को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने पांच गेंद में एक रन बनाया।

इसी स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज संजीवनी दो गेंदों में चार रन बनाकर रन आउट हुईं। अगली ही गेंद पर रेणुका ने हसिनी परेरा को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया और श्रीलंका के चार विकेट गिर गए। लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की टीम संघर्ष कर रही थी। रेणुका ने कविशा दिलहारी को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। पावरप्ले के अंदर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। अब श्रीलंका के सामने पूरे 20 ओवर खेलने की चुनौती थी।

-एजेंसी