आगरा: हाईवे किनारे बेहोश मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

Crime

आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह आगरा-कानपुर हाईवे किनारे एक 25 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली है। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। महिला से दुष्कर्म की आशंका है।

एत्मादपुर क्षेत्र के बुढ़िया का ताल के पास गुरुवार सुबह 6:30 बजे एक शादीशुदा महिला अचेतावस्था में पड़ी थी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को एत्मादपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। महिला कुछ देर के लिए होश में आई तो उसने अपना नाम और पता बता दिया। वह फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र की निवासी है।

सूत्रों का कहना है कि महिला ने यह भी बताया था कि उसके साथ घिनौनी हरकत हुई है। इसके बाद वह फिर से अचेत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला के पूरी तरह होश में आने पर ही उसके विस्तृत जानकारी ली जायेगी।