आगरा: ग्रह कलेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी

Crime

आगरा जनपद के थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बघरैना में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रह कलेश के चलते महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पिंकी पत्नी गुरुदयाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी गांव बघरैना थाना बासौनी ने गुरुवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रह कलेश के चलते अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली शुक्रवार को सुबह महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिससे परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर महिला के मायके के परिजनों को सूचित किया। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के थाना नगरा के गांव साठों खड़िया निवासी मृतिका महिला पिंकी की शादी 11 वर्ष पूर्व थाना बासौनी के गांव बघरैना निवासी गुरदयाल के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक महिला के 9 वर्ष का एक पुत्र एवं तीन छोटी पुत्रियां पीछे छोड़ी है। वही बीते दिनों से ग्रह कलेश के चलते पति पत्नी और परिवार कलह चल रहा था।

जिसके चलते महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं। पुलिस के मुताबिक शाम तक थाने में मायके के परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। तहरीर आने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-up18 News