नगर निकाय चुनाव में भाजपा की विजय बारात का स्वागत करने को तैयार है हम: रजनी कांत माहेश्वरी

Politics

आगरा: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियां पूरी है और प्रचंड विजय के साथ नगर निकाय में भाजपा की बारात आने वाली है जिसका हम सब स्वागत करने के लिए तैयार है यह दावा है बृज क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का जो अपने बृज क्षेत्र के सघन प्रवास के बीच आगरा बृज क्षेत्र कार्यालय में आए हुए थे।

श्री माहेश्वरी ने बताया की बृज क्षेत्र में कुल 157 निकायों में चुनाव होना है जिनमे 6 नगर निगम,38 नगर पालिका परिषद और 113 टाउन एरिया नगर पंचायत क्षेत्र है।

इन चुनावों के लिए अभी तक 8000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है जिनकी चयन प्रक्रिया चल रही है लेकिन जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता तब तक इस प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।न्यायालय के निर्णय के बाद ही सभी आवेदनों पर निर्णय किया जाएगा।

भाजपा की निकाय चुनावों में मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी के विषय में पूछे जाने पर बृज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा की भाजपा की किसी से कोई टक्कर नही है बल्कि सबकी टक्कर भाजपा से है चाहे वो सपा ,कॉग्रेस या बसपा हो।

बृज क्षेत्र में प्रदेश की 17 नगर निगमों में से 6 नगर निगम इसके अंतर्गत आती है ऐसे में यह क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है इसी कारण क्षेत्रीय अध्यक्ष के आने पर सभी अनेक दावेदार कार्यालय पर उपस्थित थे और अध्यक्ष के सम्मुख जीत के दावों के समर्थन अपने अपने गणित एवम तैयारियां बताने में लगे थे।

-up18news/विवेक जैन