मथुरा। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को मथुरा पहुंचे। राज्यपाल ने वृंदावन के बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। राज्यपाल यहां कानपुर के भक्तों द्वारा बनवाए गए फूल बंगला कार्यक्रम में सहभागिता करने पहुंचे थे।
कानपुर के भक्तों ने बनवाया बांके बिहारी का फूल बंगला
बुधवार को कानपुर के भक्तों ने भगवान बांके बिहारी का फूल बंगला बनवाया। कानपुर की प्रभा सभा के भक्त मंडल द्वारा बनवाए गए फूल बंगले में शामिल होने के लिए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अलावा कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे भी पहुंची। राजयपाल भारतीय परम्परागत भेष धोती कुर्ता में नजर आये।
भक्तों ने किया देहरी पूजन
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे के अलावा कानपुर के भक्तों ने पहले देहरी पूजन किया। कानपुर के भक्तों के साथ राज्यपाल ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोचारण के मध्य हुई पूजा में सहभागिता की। करीब आधा घंटे तक चली पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर में बैठकर कुछ देर समय व्यतीत किया।
-एजेंसी