कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को वोटिंग अब खत्म हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए देशभर में 9 हजार से ज्यादा कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वोटिंग शाम चार बजे तक जारी रही।
गौरतलब है कि करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है। राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला।
बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।
-एजेंसी