बिहार के CM नीतीश का चौंकाने वाला बयान, कांग्रेस को इंडिया गठबंधन में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं

Politics

कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं: नीतीश

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन बन गया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन में ज़्यादा इंटरेस्ट नहीं है। अभी पांच राज्यों में चुनाव है। कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान उसी पर है। अभी गठबंधन को लेकर आगे की कोई चर्चा नहीं हो रही है। चुनाव के बाद सबको फिर से बुलाया जाएगा।

बीजेपी पर भी नीतीश ने साधा निशाना

मीडिया के बात करते हुए नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र की सरकार को आज़ादी से मतलब नहीं है। बापू को बीजेपी वाले भुलवाना चाह रहे हैं। ये लोग देश का इतिहास बदलना चाह रहे हैं।

बिहार में हम लोग एक साथ 6 पार्टी: नीतीश

बिहार के सीएम ने कहा कि मीडिया वालों के हम प्रशंसक हैं। मीडिया के लोगों का हम अभिनंदन करते हैं। आपलोगों को बर्बाद और कंट्रोल किया जा रहा। आप जो लिख रहे कोई नहीं छापने देगा। आप पर कब्जा कर लिया गया है। हम पार्लियामेंट में जब बोलते थे, जब एमपी थे, तब अख़बार में सबसे आगे मेरी बात छपती थी। बिहार में हमलोग छह पार्टी एक साथ हैं।

Compiled: up18 News